Shardiya Navratri 2024: कब है दुर्गा अष्टमी 2024 में, दुर्गा नवमी, दशहरा और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा के सभी 9 रूपों की पूजा-अर्चना होती है। माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्री के दिनों में व्रत उपास रखा जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार हर वर्ष आश्विन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होती है। जिसका समापन 9 दिन बाद यानी नवमी तिथि के दिन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान पूरे विधि- विधान से माता दुर्गा का व्रत रखने से तन, मन और आत्मा शुद्ध होती है। और माता दुर्गा अति प्रसन्न होती है। और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार शारदीय नवरात्रि का धर्म की अधर्म पर और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं नौ दिनों में मांता दुर्गा धरती पर आती है। और धरती के कोने कोने में विचरण करती है। इसी खुशी में दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

शास्त्रो के अनुसार शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि के दिन पूजा-पाठ करने से विशेष फलो की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने के बाद नवरात्रि के व्रत का समापन किया जाता है। लेकिन कुछ लोग नवमी तिथि के दिन व्रत का पारण करते हैं।

आईये जानते है साल 2024 में दुर्गा अष्टमी, दुर्गा नवमी, कन्या पूजन, व्रत पारण और दुर्गा विसर्जन कब है?

शारदीय नवरात्रि 2024 व्रत पारण विधि

Navratri 2024 Vrat Paran Vidhi: शास्त्रो के अनुसार नवरात्रि का व्रत प्रतिपदा से नवमी तिथि तक करना ही सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए व्रत को पूर्ण नवमी तक करना चाहिए और दशमी तिथि को व्रत खोलना चाहिए। लेकिन कुछ लोग अष्टमी पूजने के बाद व्रत का पारण करते हैं। तो वहीं कुछ लोग नवमी तिथि के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा करके कन्या पूजन करते है। फिर हवन करने के बाद व्रत का पारण करते हैं। लेकिन आप को बतादे की तीनो ही दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जा सकता है।

शारदीय नवरात्रि व्रत के नियम

Shardiya Navratri 2024 Vrat Niyam: नवरात्रि के नौ दिनो में माता दुर्गा के भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत, कलश स्थापना, अखड जोत और माता की चौकी का आयोजन करते है। और नवरात्री के नौ दिनों के दौरान अष्टमी, नवमी तिथि को हवन व कंजक पूजने के बाद नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है। और दशमी तिथि को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा मनाया जाता है।

दुर्गा नवमी कन्या पूजन 2024 पूजा शुभ मुहूर्त

Durga Navami 2024 Date Time Shubh Muhurat: आप को बतादे की साल 2024 में दुर्गा नवमी 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार मो मनाई जाएगी।
नवमी तिथि प्रारम्भ होगी : 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 मिनट पर
नवमी तिथि समाप्त होगी : 12 अक्टूबर 2024 को प्रातःकाल 10:58 मिनट पर
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त है – सुबह 06:20 मिनट से लेकर सुबह 07:47 मिनट तक रहेगा। और सुबह 09:14 मिनट सुबह 09:14 मिनट से सुबह 10:41 मिनट सुबह 11:50 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट

2024 में क्यों है अष्टमी नवमी एक ही दिन

क्योकि इस बार उदया तिथि शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी और दुर्गा नवमी का व्रत 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को ही रखा जायेगा। इसके अलावा इस बार चतुर्थी तिथि में वृद्धि हो रही है इस वजह से 10 अक्टूबर को सप्तमी युक्त अष्टमी होने के कारण अष्टमी का व्रत 10 अक्टूबर को ना रखकर 11 अक्टूबर को रखा जाएगा। शास्त्रो के अनुसार नवरात्र में जब सप्तमी और अष्टमी एक साथ हो तो दुगाष्टमी का व्रत उस दिन ही करना चाहिए।

नवरात्रि 2024 व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

Navratri Vrat Paran 2024 Date Time: नवरात्रि व्रत पारण 12 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को सुबह 10.58 के बाद किया जाएगा।

दशमी तिथि प्रारम्भ होगी – 12 अक्टूबर 2024 को प्रातःकाल 10:58 मिनट पर
दशमी तिथि समाप्त होगी – 13 अक्टूबर 2024 को प्रातःकाल 09:08 मिनट
दुर्गा विसर्जन का शुभ मुहूर्त – 12 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1:17 मिनट से सायंकाल 03:35 मिनट तक का रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!