Purnima 2025 Dates: 2025 में पुर्णिमा कब है, Purnima Vrat All Dates 2025, कब है जाने सही दिन व तारीख

Purnima 2025 Dates: हिन्दू धर्म मे पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व बतलाया गया। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन आकाश में चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। पूर्णिमा का अपना एक अलग ही महत्व होता है। हर महीने में आने वाली पूर्णिमा को कोई न कोई व्रत या त्यौहार जरूर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन स्नान दान, धर्म के साथ-साथ व्रत करने का भी विशेष महत्व बतलाया गया। इसलिए पूर्णिमा के दिन तीर्थ स्थल के दर्शन, स्नान और दान-धर्म के लिए पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन भगवान चन्द्रमा की पूजा की जाती है। और इसके अलावा पूर्णिमा के दिन बहुत से लोग भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना करते और उनकी कथा का श्रवण करते है।

ऐसी मान्यता है कि पुर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना करने और व्रत उपवास रखे से व्यक्ति को हर तरह के सुख और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि के दिन अपने पूर्वजों को भी याद किया जाता है। पूर्णिमा हर महीने में एक बार जरूर आती है इसीलिए देखा जाये तो साल के 12 महीने में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं। जिस दिन चन्द्रमा अपने पूरे आकार में होता है उस दिन को पूर्णिमा कहते है और जिस दिन चन्द्रमा दिखाई नहीं देता उस दिन को अमावस्या कहते हैं।

आइए जानते है साल 2025 में पूर्णिमा तिथि कब-कब पड़ेगी जनवरी से लेकर दिसम्बर तक की सम्पूर्ण दिन व तारीख –

पूर्णिमा लिस्ट 2025 All Purnima List 2025


13 जनवरी 2025 – दिन सोमवार – पौष पूर्णिमा व्रत

12 फरवरी 2025 – दिन बुधवार – माघ पूर्णिमा व्रत

14 मार्च 2025 – दिन शुक्रवार – फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

12 अप्रैल 2025 – दिन शनिवार – चैत्र पूर्णिमा व्रत

12 मई 2025 – दिन सोमवार – वैशाख पूर्णिमा व्रत

11 जून 2025 – दिन बुधवार – ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

10 जुलाई 2025 – दिन गुरुवार – आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

09 अगस्त 2025 – दिन शनिवार – श्रावण पूर्णिमा व्रत

07 सितम्बर 2025 – दिन रविवार – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत

07 अक्टूबर 2025 – दिन मंगलवार – आश्विन पूर्णिमा व्रत

05 नवम्बर 2025 – दिन बुधवार – कार्तिक पूर्णिमा व्रत

04 दिसम्बर 2025 – दिन गुरुवार – मार्गशीर्ष पुर्णिमा व्रत

Leave a Comment

error: Content is protected !!