Paush Masik Durga Ashtami 2025: हिन्दू धर्म मे मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष पौष मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा का पूजा अर्चना किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा उपासना करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।
इसके अलावा मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा करने से साहस, शक्ति, और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। और जीवन में आने वाली सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती है। आइये जानते है वर्ष 2025 में पौष मासिक दुर्गा अष्टमी कब है। 06 या 07 जनवरी जानिए सही दिन व तारीख, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व और इस फिन किये जाने वाले उपाय
मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि Masik Durga Ashtami 2025 Puja Vidhi
मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन व्रती को प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवित्र होकर साफ या नए वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प ले। इसके बाद पूजा स्थल को अच्छी प्रकार से साफ-सफाई करके गंगा जल का छिड़काव कर के शुद्ध करले। इसके बाद इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर माता दुर्गा की मूर्ति या फ़ोटो स्थापित करे। इसके बाद माता दुर्गा काप जलाभिषेक करे। इसके बाद माता दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाये।
इसे भी पढ़ो – Vinayak Chaturthi 2025: 2025 में विनायक चतुर्थी कब-कब है, नोट करले सही दिन व तारीख व पूजा विधि
इसके बाद माता दुर्गा को अक्षत, सिंधुर, लाल पुष्प आदि अर्पित करे। इसके बाद माता दुर्गा को हलवे चने का भोग लगाएं। इसके बाद माता दुर्गा अश्टमी व्रत की कथा सुने या फिर पढ़े। इसके बाद माता दुर्गा की आरती करें। इसके बाद शाम के समय एक बार फिर स्नान आदि करके शुद्ध कपड़े पहनकर माता दुर्गा की पूजा अर्चना करे।
मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत उपाय Monthly Durga Ashtami Vrat Remedies
धार्मिक मान्यता के अनुसार जीवन को सुखमय बनाने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किया जाता है। अगर आप अपने जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति पाना चाहते है तो। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ये उपाय अवश्य करना चाहिए जैसे –
▪️ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को खीर का भोग लगाने से माता दुर्गा अति प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
इसे भी पढ़ो – Paush Purnima 2025: कब है पौष पुर्णिमा 2025 में, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व व उपाय
▪️दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को पंचामृत और शक्कर का भोग लगाने से लम्बी आयु का वरदान प्राप्त होता है।
▪️दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा को केले का बोग लगाने से करियर में सफलता मिलती है। और बुद्धि का विकाश होता है। और मनाचाही सफलता मिलती है।
▪️इसके अलावा यदि धन लाभ पाना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होता है।
▪️मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन तामसिक भोजन नही करना चाहिए और नाही किसी को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का फल प्राप्त नही होता है।
पौष दुर्गा दुर्गा अष्टमी व्रत 2025 शुभ मुहूर्त January 2025 Mein Durga Ashtami Puja Muhurat
अब आइये जानते है साल 2025 में पौष मास की दुर्गा अष्टमी 07 जनवरी दिन मंगलवार को मनाई जाएगी।
अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी – 06 जनवरी 2025 को शाम 06 बजकर 23 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 07 जनवरी 2025 को शाम 04 बजकर 26 मिनट पर
इसे भी पढ़ो – Magh Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि 2025 कब है? जाने कलश स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि