मासिक दुर्गा अष्टमी का महत्व
Masik Durga Ashtami 2024: हिन्दू धर्म मे दुर्गा अष्टमी का विशेष महत्व होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा उपासना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा उपासना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती है। धार्मिक मान्यता है की मासिक दुर्गाष्टमी के दौरान माता दुर्गा की पूजा उपासना करके व्रत की कथा सुनने या पढ़ने से जीवन में चल रहे संकटों से मुक्ति मिलती है। और घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
धार्मिक मान्यता है कि दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूरे विधि विधान के साथ माता दुर्गा की पूजा उपासना करने से भक्तो की हर प्रकार के दुख-दर्द, संकट, रोग और भय दूर होते हैं। साथ ही भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। और माता दुर्गा की विशेष कृपा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि माता दुर्गा को सीघ्र प्रसन्न करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए सभी भक्त लोग दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा के समक्ष धूप, दिप जलाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।
आइए जानते है साल 2024 में आश्विन मास में आने वाली मासिक दुर्गा अष्टमी कब है? 10 या 11 अक्टूबर, जाने सही दिन तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय
आश्विन दुर्गा अष्टमी पूजा विधि
Masik Durga Ashtami Vrat 2024: मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन व्रती को प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवित्र होकर साफ या नए वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प ले। इसके बाद पूजा स्थल को अच्छी प्रकार से साफ-सफाई करके गंगा जल का छिड़काव कर के शुद्ध करले। इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर माता दुर्गा की मूर्ति या फ़ोटो स्थापित करे। इसके बाद माता दुर्गा को सोलह सिंगार की सामग्री लाल चुनरी और लाल रंग के फूल आदि अर्पित करे।इसके बाद माता दुर्गा का जलाभिषेक करे। इसके बाद माता दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाये। इसके बाद माता दुर्गा को अक्षत, सिंधुर, लाल पुष्प आदि अर्पित करे। इसके बाद माता दुर्गा को हलवा, चने, शक्कर, पंचामृत, और केले आदि का भोग लगाएं। इसके बाद माता दुर्गा अश्टमी व्रत की कथा सुने या फिर पढ़े। इसके बाद माता दुर्गा के मंत्रो का जाप करते हुए उनकी आरती करें। इसके बाद शाम के समय एक बार फिर से स्नान आदि करके शुद्ध कपड़े पहनकर माता दुर्गा की पूजा अर्चना करे।
मासिक दुर्गा अष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग
Masik Durgashtami 2024 Bhog: मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा को सीघ्र प्रसन्न करने के लिए यह खास उपाय जरूर करें जैसे –
- मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत के दिन माता दुर्गा को खीर का भोग लगाने से माता दुर्गा अति प्रसन्न होती है। और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।
- मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत के दिन माता दुर्गा को पंचामृत और शक्कर का भोग लगाने से दीर्घ आयु का वरदान प्राप्त होता है।
- मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत के दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाने से करियर में सफलता प्राप्त होती है। और बुद्धि का विकास होता है और मनचाही सफलता मिलती है।
आश्विन दुर्गा अष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त
Masik Durga Ashtami 2024 Puja Date Time: अब आप को बतादे की साल 2024 में आश्विन मासिक दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।
अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी – 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर