2027 में लक्ष्मी पंचमी कब है: Lakshmi Panchami 2027 Date And Time New Delhi India

Lakshmi Panchami 2027: हिन्दू धर्म मे लक्ष्मी पंचमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना करने का विशेष दिन माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्लपक्ष में आने वाली पंचमी तिथि के दिन लक्ष्मी पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि लक्ष्मी पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इसके अलावा आपको व्यापार में बार-बार समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। तो इस दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से लाभ मिल सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। आइये जानते है साल 2027 में लक्ष्मी पंचमी (Lakshmi Panchami) कब मनाई जाएगी 10 या 11 अप्रैल, जानिए लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय –

2027 में लक्ष्मी पंचमी कब है: Lakshmi Panchami 2027 Date And Time New Delhi India

व्रत त्यौहारव्रत त्यौहार समय
लक्ष्मी पंचमी11 अप्रैल 2027, दिन रविवार
पञ्चमी तिथि प्रारम्भ10 अप्रैल 2027, रात 11:39 मिनट पर
पञ्चमी तिथि समाप्त11 अप्रैल 2027, रात 09:39 मिनट पर

लक्ष्मी पंचमी पूजा विधि

लक्ष्मी पंचमी के दिन व्रत रखने वाली सभी व्रती महिलाओं को सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। इसके बाद सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ व स्वच्छ व्रत पहनकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद पूजा स्थान को साफ करें। इसके बाद माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी को फल, फूल, मिठाई, दीपक आदि अर्पित करें। और “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलाये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं” इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद माता लक्ष्मी की आरती करें और सभी को प्रसाद वितरण करें।

लक्ष्मी पंचमी व्रत के उपाय

लक्ष्मी पंचमी का पर्व धन, सुख-समृद्धि और ज्ञान की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा करने के खास जाता है। मान्यता है आज के दिन माता लक्ष्मी जी विधिवत पूजा करने से माता लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। और लक्ष्मी पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करके इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है।

  • माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने के साथ माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • लक्ष्मी पंचमी (Lakshmi Panchami) के दिन माता लक्ष्मी को गुरुवार या शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर कमल का फूल, कौड़ी, शंख, आदि चढ़ाने के बाद मखाने, बताशे, और खीर का भोग लगाने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और आप की सभी मनोकामना पूरी होती है।

2028 में लक्ष्मी पंचमी कब है

Leave a Comment

error: Content is protected !!