Labh Panchami 2025: कब है लाभ पंचमी 2025 में, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय

Labh Panchami 2025: हिंदी पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लाभ पंचमी मनाई जाती है। इसे सौभाग्य पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। लाभ पंचमी के दिन भगवान शिव का पूजन से परिवार में सुख-शांति आती है और जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है। और व्यापार में तरक्की होती है। यह पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात मे मनाया जाता है। लाभ पंचमी को तरक्की करने का शुभ दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि लाभ पंचमी के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन करने से व्यापार में तरक्की होती है। और मनवांछित लाभ मिलता है। और भगवान शिव-माता पार्वती का पूजन करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। और जीवन में आ रही सभी बाधाये दूर होती है। आइए जानते है साल 2025 में लाभ पंचमी कब है ? 26 या 27 अक्टूबर, जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपाय

इसे भी पढ़ो – Varuthini Ekadashi 2025: कब है वरूथिनी एकादशी 2025 में, जाने सही तिथि, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करें क्या नही

लाभ पंचमी पूजा विधि Labh Panchami 2025 Puja Vidhi

लाभ पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर दैनिक क्रिया करने के बाद स्नान आदि करके साफ व शुद्ध कपड़े पहनकर भगवान सूर्यदेव को जल दे। इसके बाद भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं के समझ बैठकर भगवान गणेश जी को चंदन, सिंदूर, अक्षत, धूप,दीप और दूर्वा आदि अर्पित करें। इसके बाद मांता पार्वती और माता लक्ष्मी जी को फल, फूल, नैवैद्य आदि अर्पित करें।

इसके बाद माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र, इत्र, हल्दी आदि अर्पित करें। इसके बाद भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। और साथ ही सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। फिर अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत खोलें। फिर अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें

लाभ पंचमी के दिन करे ये खास उपाय

▪️लाभ पंचमी के दिन एक तांबे का लोटा लेकर उसमें जल और गुड़ डालकर तुलसी के पास जाकर उन्हें प्रणाम करें और अपना नाम लेकर जल अर्पित करे। आप की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

▪️लाभ पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती, और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करके मिठाई, फल, फूल आदि अर्पित करना चाहिए। इसके बाद भगवान गणेश जी को दूर्वा, मोदक, सिंदूर और चंदन आदि अर्पित करना चाहिए आप की सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

इसे भी पढ़ो – Aashad Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि 2025 कब है? जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व

▪️धार्मिक मान्यता के अनुसार लाभ पंचमी के दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और विजनेश व्यापार में वृद्धि होती है।

▪️लाभ पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना, नये कार्य का शुभारंभ करना या शादी विवाह जैसे कार्यो के लिए उपहार खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

▪️लाभ पंचमी के दिन मांस, मछली, अंडा, लहसुन, प्याज आदि का सेवन नही करना चाहिए। और नाही किसी से बाद विवाद करना चाहिए। और हो सके तो पूरे दिन भजन भाव करना चाहिए।

▪️लाभ पंचमी के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मीठे खीर का भोग लगाकर 7 छोटी कन्याओं को खिलाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है और आप की सभी मनोकामना पूरी करती है।

▪️लाभ पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में पितल का कछुआ घर लाने से घर मे वृद्धि होती है। कारोबार में तेजी आती है। इसलिए धन प्राप्ति के लिए लाभ पंचमी

लाभ पंचमी 2025 पूजा शुभ मुहूर्त Labh Panchami 2025 Date Time:

आइये जानते है साल 2025 में लाभ पंचमी 26 अक्टूबर दिन रविवार को मनाई जाएगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त – 26 अक्टूबर प्रातःकाल 06 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 57 मिनट तक
पूजा की कुल अवधि – 03 घण्टे 45 मिनट

पंचमी तिथि प्रारम्भ – 26 अक्टूबर 2025 को सुबह 03 बजकर 48 मिनट पर
पंचमी तिथि समाप्त – 27 अक्टूबर 2025 को सभ 06 बजकर 04 मिनट पर

इसे भी पढ़ो – Kaal Bhairav Jayanti 2025: काल भैरव जयंती 2025 कब है, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और उपाय

Leave a Comment

error: Content is protected !!