Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है। जो गंगा नदी के अवतरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदी पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मांता गंगा के नाम का सुमिरन और स्मरण करने से सभी पाप धुल जाते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में भक्तगण गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। और माता गंगा की पूजा आराधना करते हैं। साथ ही गंगा दशहरा के दिन कुछ विशेष उपाय भी किया जाता हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही सभी संकट दूर हो जाते हैं।
ऐसी मान्यता है कि जो भी लोग इस दिन माता गंगा में सच्चे शुद्ध मन से स्नान करके पूजा पाठ करते हैं। उन सभी के ऊपर माता गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। और उन लोगों के वर्तमान और पिछले जन्म के पापों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष भी प्राप्त करते हैं। गंगा दशहरा का दिन शुभ माना जाता है। इसलिए आज के दिन कोई भी शुभ कार्य कर सकते है। अब आईये जानते है साल 2026 में गंगा दशहरा कब मनाया जाएगा, नोटकरले पूजा डेट टाइम और इस दिन क्या करना चाहिए।
गंगा दशहरा पूजा विधि
Ganga Dussehra Puja Vidhi: गंगा दशहरा के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र गंगा नदी, तालाब, पोखर आदि में स्नान आदि करले। और साफ शुद्ध वस्त्र पहन लें। फिर एक लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। और शाम के समय,गंगा नदी जाकर माता की आरती करे। और आरती करते हुए इस मंत्र का जाप करें। अब मां गंगा का ध्यान करते हुए गंगा के मंत्रों का जाप करें। ॐ श्री गंगे नमः मंत्र का उच्चारण मां गंगा का ध्यान करें। और फिर माता गंगा को फूल, दीया, सुपारी, फल और मिठाई आदि चढ़ाये। और माता गंगा से अपने जीवन के लिए सुख समृद्धि की कामना करे। और पूजा समाप्त होने के बाद माता गंगा की आरती करे। और जरूर मंद ब्राम्हणों को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दक्षिणा दे।
गंगा दशहरा 2026 शुभ मुहूर्त
Ganga Dussehra 2026 Shubh Muhurat: गंगा दशहरा प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्लपक्ष की दशमी के दिन मनाया जाता है। साल 2026 में ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि शुरू होगी 03 अप्रैल 2026 को रात 11 बजकर 12 मिनट पर और इस तिथि का समापन होगा 04 अप्रैल 2026 को रात 10 बजकर 08 मिनट पर । इसलिए उदया तिथि के अनुसार साल 2026 में गंगा दशहरा 04 अप्रैल दिन बुधवार को मनाया जाएगा।
गंगा दशहरा के अवसर पर क्या करें
शास्त्रो में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान आदि करके माता गंगा की आराधना करने से मनुष्य द्वारा किये गए सभी पापो से मुक्ति मिलती है। इसलिए गंगा दशहरा के दिन दान और पुण्य जरूर करना चाहिए।