2029 में धनतेरस कब है: Dhanteras 2029 Date And Time New Delhi India

Dhanteras 2029: हिन्दू धर्म मे धनतेरस के पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्यौहार हर साल कार्तिक मास के तेरस यानी त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरी की पूजा की जाती है। धनतेरस का दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान धन्वंतरी ओर कुबेर देवता की पूजा के अलावा इस दिन सोने, चांदी, बर्तन और नई झाड़ू की खरीदारी करना अत्यंत शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है।

इसलिए इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चॉदी, वाहन, संपत्ति आदि की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। पंचांग के अनसार धनतेरस हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है इसीलिए इसे धनत्रयोदशी भी कहते है। आईये जानते है साल 2029 में धनतेरस (Dhanteras) 03 या 04 नवम्बर, जानिए पूजा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और एस दिन क्या करे क्या नहीं-

2029 में धनतेरस कब है: Dhanteras 2029 Date And Time New Delhi India

व्रत त्यौहारव्रत त्यौहार समय
धनतेरस04 नवम्बर 2029, दिन रविवार
धनतेरस पूजा मुहूर्तशाम 05:34 से रात 08:10 मिनट पर
अवधिकेवल 02:34 मिनट तक
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ03 नवम्बर 2029, रात 08:५७ मिनट पर
त्रयोदशी तिथि समाप्त04 नवम्बर 2029, शाम 05:29 मिनट पर

धनतेरस पूजा विधि

धनतेरस के दिन प्रातःकाल स्नान कर पूजास्थल को स्वच्छ करने के बाद लक्ष्मी-गणेश, धन्वन्तरि जी, और कुबेर जी की प्रतिमा पूजास्थल पर स्थापित करे। और शाम के समय पूजा मुहूर्त में गणेश जी का पूजा करे। प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाये। सभी को तिलक कर फल, फूल व अन्य पूजन व अन्य सामग्ऩी और मिठाई का भोग लगाए। पूजा के समय कुबेर मन्त्र धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करे। और अंत में घर के मुख्य द्वार पर यम देवता के नाम का दीपक जालये।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए

धर्म ग्रन्थों के अनुसार धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोना चांदी, कांसा, पीतल या ताम्बे से बनी कोई भी चीजों से खरीददारी करना शुभ होता है। आज के दिन धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा इसीलिए भी है क्योकि इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि जी अमत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके अलावा इस दिन लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा, गोमती चक्र, कौड़िया, झाडू खड़ा धानिया, नमक खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन क्या ना खरीदे

धर्म ग्रन्थों की मनाने तो धनतेरस के दिन कांच के बर्तन, लोहे की चीजें, काले रंग की चीजें, एल्युमिनियम की खरीदारी, स्टील के बतेन या सामान नहीं खरीदना चाहिए. इस दिन शीशे की चीजें और शीशे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए यह शुभ नहीं माना जाता है।

2030 में धनतेरस कब है

Leave a Comment

error: Content is protected !!