Valentine Week List 2026: फरवरी का महीना प्यार करने वालो के लिए बहुत ही खास माना जाता है। क्योकि हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वेलेंटाइन डे वीक के नाम से मनाये जाने वाला एक हिंदू त्योहार है। जो दुनिया भर में प्यार और स्नेह के उत्सव का प्रतीक है। यह दिन सिर्फ प्रेमी जोड़ों के लिए ही नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए खास है जो अपने जीवन में किसी न किसी के प्रति प्यार और कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता है। यह एक ऐसा दिन है जो प्रेम और दोस्ती की भावना हर जगह महसूस होती है।
यह सप्ताह विशेष रूप से प्रेमियों, दोस्तों और परिवारों के बीच प्यार और समझ बढ़ाने के लिए समर्पित होता है। इसलिए फरवरी के महीने में 7 तारीख को रोज डे से शुरू होता है और 14 तारीख तक वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) सेलिब्रेट किया जाता है। इस वीक में लोग अपने पार्टनर को तरह-तरह के उपहार स्वरूप गिफ्ट देते हैं और उन्हें खास महसूस करवाने के लिए घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में वेलेंटाइन वीक कब मनाया जाएगा कि यह वीक क्यों मनाया जाता है, इसके महत्व के बारे में और कैसे लोग इसे खास बनाते हैं।
वेलेंटाइन वीक लिस्ट 2026 डेट दिन Valentine Week List 2026 Date And Din
हिंदी पंचांग के अनुसार साल 2026 में वेलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत माघ मास की शुक्लपक्ष की दशमी तिथि या यानी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार को शुरू हो रहा है और 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार को समाप्त हो रहा है।
| त्यौहार का समय | त्यौहार का दिन | त्यौहार का नाम |
|---|---|---|
| 7 फरवरी 2026 | शनिवार | रोज डे |
| 8 फरवरी 2026 | रविवार | प्रपोज डे |
| 9 फरवरी 2026 | सोमवार | चॉकलेट डे |
| 10 फरवरी 2026 | मंगलवार | टेडी डे |
| 11 फरवरी 2026 | बुधवार | प्रॉमिस डे |
| 12 फरवरी 2026 | गुरुवार | हग डे |
| 13 फरवरी 2026 | शुक्रवार | किस डे |
| 14 फरवरी 2026 | शनिवार | वेलेंटाइन डे |
Valentine Week की शुरुआत कब और कैसे हुई?
Valentine Day वीक की शुरुआत पश्चिमी देशों से हुई थी। ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ नामक पुस्तक के अनुसार संत वेलेंटाइन एक रोम देश के पादरी थे। वह पूरी दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे संत वेलेंटाइन का प्रेम ही जीवन था। वह हमेशा चाहते थे कि सभी लोग एक दूसरे से प्यार करे और एक साथ मिल जुल कर रहना सीखे।
लेकिन इसी शहर में एक क्लॉडियस नामक राजा राज्य करता है। वह बहुत ही क्रूर और निर्दयी और शराबी उपद्रवी राजा था। लेकिन जब कभी भी शराब उसके सामने आती थी तो उसके सामने वह झुक जाता था। राजा को लगता था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों ही समाप्त हो जाती है। इसी वजह से उसके राज्य में कोई भी सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे।
लेकिन वही पर एक महान संत वैलेंटाइन थे जो राजा क्लॉडियस के इस आदेश का विरोध किया और रोम के लोगों को प्यार और विवाह के लिए प्रेरित किया। और कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी करवाई।इस बात से राजा भड़क गया और उसने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ईसवी में फांसी पर चढ़वा दिया था। इसलिए उसी दिन से हर साल इसी दिन को प्यार के दिन के तौर पर मनाया जाता है।
