Vaishakh Masik Durga Ashtami 2026: अप्रैल 2026 में वैशाख मासिक दुर्गा अष्टमी कब है? नोट करले डेट टाइम, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

Vaishakh Masik Durga Ashtami 2026: हिन्दू धर्म मे मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व बतलाया गया है। यह व्रत प्रत्येक माह शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। और इसे मासिक दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन माता दुर्गा को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी लोग मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना करते है और माता दुर्गा से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति की कामना करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है।

इसके अलावा यदि जो लोग मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा करते है उनके द्वारा किये गए सभी पाप धुल जाते हैं और मन शुद्ध होता है। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। और ग्रहदोष से भी मुक्ति मिलती है। आइये जानते है 2026 में वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी कब मनाई जाएगी 23 या 24 अप्रैल, जानिए पूजा की सही तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इस दिन किये जाने वाले उपाय

वैशाख मासिक दुर्गा अष्टमी कब है Vaishakh Masik Durga Ashtami 2026 Date

व्रत त्यौहार के नामव्रत त्यौहार की तिथि
वैसाख मासिक दुर्गा अष्टमी24 अप्रैल २०२६ दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी
अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी23 अप्रैल २०२६ रात 08:49 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त होगी24 अप्रैल २०२६ शाम 07:21 मिनट पर

मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि

दुर्गा अष्टमी माता दुर्गा को समर्पित होती है। इसलिए वैशाख मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करे। और व्रत का संकल्प लें इसके बाद पूजा के स्थान को स्वच्छ करें और माता दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद माता दुर्गा के समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित करें और माता दुर्गा को फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित करें। और माता दुर्गा का ध्यान करें और माता दुर्गा के मंत्रों का जाप करें. इसके अलावा दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इसके बाद कलश का जल पूरे घर में छिड़कें और प्रसाद ग्रहण करने से पहले माता दुर्गा को अर्पित करें। और फिर पूजा समाप्त होने के बाद किसी गरीबों व्यक्ति या किसी और जरूरतमंद लोगों को दान करे।

मासिक दुर्गा अष्टमी उपाय

धार्मिक मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को लौंग और फूल माला अर्पित करने से मनचाहा मनोकामना पूरी होती है।

मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से इंसान की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को 1 पान में गुलाब की 7 पंखुडि़यां रखकर अर्पित करने से लक्ष्मी प्राप्ति के योग बनते हैं।

दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा जी के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बनते है।

दुर्गा अष्टमी पर भूल कर भी न करें ऐसी गलतियां

माता दुर्गा की पूजा में तुलसी, आंवला, दूर्वा, मदार, आक के फूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बल्कि पूजा के दौरान माता दुर्गा की एक ही तस्वीर रखनी चाहिए। दुर्गा पूजा के दौरान तामसिक चीजो का सेवन नही करना चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!