Navpatrika Puja 2025: शारदीय नवरात्रि का हिन्दू धर्म मे विशेष महत्व है। इस दिन माता दुर्गा के सभी नव रूपो की पूजा की जाती है। इस दिन माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए माता दुर्गा की नव दिनों तक पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करने से खुशी, शक्ति, और ज्ञान की प्राप्ति होती है। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन को नव पत्रिका पूजन किया जाता है। जो महासप्तमी तिथि से शुरू होती है। इस दिन नौ प्रकार के पत्तों से बने गुच्छ की पूजा करके माता दुर्गा का आह्वान किया जाता है। और इन नवपत्रिका को महा सप्तमी के दिन दुर्गा पंडाल में रखा जाता है। यह पर्व मुख्य रुप से बंगाल, उड़ीसा एवं पूर्वी भारत के क्षेत्रों में मनाया जाता है।
इसे भी पढ़े –
आइये जानते है साल 2025 में नवपत्रिका पूजा कब है ? 28 या 29 सितम्बर को, जानिए सही तिथि, पूजा विधि, पूजा का शुभ मुहूर्त और नवपत्रिका पूजा का महत्व –
नवपत्रिका पूजा विधि Navpatrika Puja Vidhi 2025
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके नये वस्त्र पहनकर पूजा का संकल्प ले इसके बाद नवपत्रिका पूजा शुरू करने के लिए नौ पौधों की शाखाओं की पत्तियों को इकट्ठा करके एक साथ बांध लिया जाता है। फिर उसे एक नारंगी या लाल रंग की साड़ी के साथ लपेट कर इसे पूजा के लिए अलग रखा जाता है। नवपत्रिका पूजा सुबह-सूर्योदय के समय की जाती है। सप्तमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके पूजा की तैयारी करले। इसके बाद नवपत्रिका को नदी, पोखर, तालाब , या गंगा नदी में स्नान कराएं। स्न्नान करने के बाद नवपत्रिका को माता दुर्गा के पंडाल में सजाते है। और माता दुर्गा की छवि को स्नान करवा कर नवपत्रिका को माता दुर्गा के दाहिने तरफ रखा जाता है। फिर प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद, देवी दुर्गा की मूर्ति के सामने एक उचित घाट स्थापित किया जाता है। फिर, इसके बाद पूरे विधि विधान के साथ माता की पूजा की जाती है।
इसे भी पढ़े –
नवपत्रिका पूजा के लिए 9 पत्तियां निम्नलिखित है
जैसे –
- केले का पता
- अमलतास पत्ता
- धान का पत्ता
- अशोक का पत्ता
- अनार का पत्ता
- सिरफल(बेल) पत्ता
- जयंती का पत्ता
- केले का पत्ता
- हल्दी का पत्ता
- आम का पत्ता इत्यादि
नवपत्रिका पूजा 2025 शुभ मुहूर्त – Navpatrika Puja 2025 Date Time Muhurat
अब आप को बतादे की वर्ष 2025 में नवपत्रिका पूजा 29 सितम्बर दिन सोमवार को किया जाएगा।
अरुणोदय का समय – सुबह 05:35 मिनट पर
नवपत्रिका पूजा के दिन सूर्योदय होगा – सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर
सप्तमी तिथि प्रारम्भ होगी – 28 सितम्बर 2025 को दोपहर 02 बजकर 27 मिनट पर
सप्तमी तिथि समाप्त – 29 सितम्बर 2025 को दोपहर 04 बजकर 31 मिनट पर