Maha Shivratri Fasting: हिन्दू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन माता पार्वती और भगवान शिवजी का विवाह हुआ था। इसलिए आज के दिन सभी भक्तगण भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अचर्ना करते हैं और बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त भगवान शिवजी का सच्चे मन से पूजा अर्चना करते है उन भक्तों की आर्थिक तंगी दूर होती है। और उन भक्तों के सारे कष्ट भगवान शिव हर लेते है। इसलिए शिवरात्रि का व्रत सभी व्रतों में सबसे प्रभावशाली व्रतों में एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ो- Shiv Ji Ka Priya Phool: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ये 6 फूल जरूर चढ़ाये आप की सभी मनोकामना पूरी होगी
ऐसी मान्यता है कि जहां-जहां भी शिवलिंग स्थापित है उस स्थान पर भगवान शिव का स्वयं आगमन होता है। और लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में जाकर शिवलिंग पर वेल, पत्र, भाग, धतूरा, बेर, आदि अर्पित करते है तो भगवान शिव जी सच्चे दिल से आशीर्वाद देते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन शास्त्रों में व्रत करने कुछ नियम बताए गए हैं जिन्हें ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आईये जानते हैं कि महाशिवरात्रि व्रत पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
Maha Shivratri Fasting महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाए – Shivratri Vrat Me Kya Khayen
शास्त्रो की माने तो शिवरात्रि व्रत त्योहार में कुछ भी नही खाना पीना चाहिए। हो सके तो व्रत में पूरे दिन निर्जला रहकर भगवान का भजन कीर्तन करना चाहिए। लेकिन किसी भी कारण वश आप ऐसा नही कर पा रहे है तो आप व्रत के दौरान इन चीजी का सेवन करना चाहिए जैसे- केला, संतरा, अनार आदि फल का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और पेट भी भरा रहता है। साथ ही, सेंधा नमक और हल्के मसालों के साथ बनाया गया आलू दम भी व्रत में खाया जा सकता है। आप दूध, दही, पनीर, छाछ भी खा सकते हैं। इसके अलावा व्रती लोग धनिया, जीरा, सौंफ, बादाम, किशमिश, काजू, अखरोट, हलवा, मखाना आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या नही खाएं – Shivratri Vrat Me Kya Nahi Khayen
महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाले लोगों को लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। और नाही ही इस दिन साधारण नमक से बना हुआ कोई भी पदार्थ खाना चाहिए। और इस व्रत में कोई तेल में ताली भुनी हुई चीजें नही खाना चाहिए। और नाही इस व्रत के दौरान अनाज का सेवन करना चाहिए जैसे – चावल, गेहूं, जौं, बाजरा, मक्का, चना, राजमा, मटर आदि चीजों से दूर रहें। व्रत में मांस-मदिरा से दूर रहें।
