Govardhan Puja 2025: कब है गोवर्धन पूजा 2025 में, जाने पूजा मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा का हिन्दू धर्म मे विशेष महत्व है। हिंदी पंचांग के अनुसार गोबर्धन पूजा प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। और इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है जो भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। और इस दिन गौधन यानी गाय-बैलों की भी पूजा की जाती है। गोबर्धन पूजा दीवाली की सुबह मनाया जाता है। तो कही पर दीवाली से दूसरे दिन मनाया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाती हैं और उसकी पूजा करती हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 प्रकार का भोग लगाने की परंपरा है। तो कुछ स्थानों पर इस दिन गायों की पूजा की जाती है। आइये जानते है साल 2025 में गोवर्धन पूजा कब है ? 21 या 22 नवम्बर, जानिए पूजा का सही डेट व समय, पूजा विधि, पूजा शुभ मुहूर्त व महत्व –

इसे भी पढ़ो – Ahoi Ashtami 2025: कब है अहोई अष्टमी 2025 में, जाने सही डेट, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

गोवर्धन पूजा विधि

गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर शरीर पर तेल की मालिश करके स्नान आदि करके साफ व शुद्ध वस्त्र धारण करे। इसके बाद व्रत का संकल्प ले। और फिर घर के मुख्य दरवाजे पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाएं। और इस पर्वत के बीच में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रख दें।

इसे भी पढ़ो – Valmiki Jayanti 2025: कब है महर्षि वाल्मीकि जयंती 2025 में, जाने सही डेट, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व और पौराणिक कथा

इसके बाद गोवर्धन पर्वत व भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों व मिष्ठानों का भोग लगाएं। और साथ ही देवराज इंद्र, वरुण, अग्नि और राजा बलि की भी पूजा करें। और पूजा करने के बाद कथा सुनें। इसके बाद प्रसाद के रूप में दही व चीनी का मिश्रण सब में बांट दें। इसके बाद किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करवाकर उसे दान-दक्षिणा देकर प्रसन्न करें।

गोवर्धन पूजा कब है 2025 Govardhan Puja 2025 Date

हिंदी पंचांग के अनुसार गोबर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

प्रातःकाल गोबर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त : 22 अक्टूबर 2025 को सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगा
पूजा की कुल अवधि : 02 घंटे 15 मिनट

सायंकाल गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त : 22 अक्टूबर 2025 को शाम 03 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
पूजा की अवधि : 02 घंटे 15 मिनट

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ होगी – 21 अक्टूबर 2025 को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर
प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 22 अक्टूबर 2025 को रात 08 बजकर 16 मिनट पर

इसे भी पढ़ो – Karva Chauth: मर जाना कबूल लेकिन करवा चौथ व्रत में भूलकर भी ये 8 गलतियां मत करना

Leave a Comment

error: Content is protected !!