Falgun Masik Durga Ashtami 2026: फरवरी 2026 में फाल्गुन मासिक दुर्गा अष्टमी कब है। नोट करले, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

Falgun Masik Durga Ashtami 2026: मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। यह व्रत हर माह शुक्लपक्ष की अष्टमी के दिन रखा जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। और इसे मासिक दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन माता दुर्गा को समर्पित होता है।

धार्मिक मान्यता है कि मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा मासिक दुर्गा अष्टमी का करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइये जानते है साल 2026 में फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी कब है? 24 या 25 फरवरी, जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और इस दिन किये जाने वाला उपाय

फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके साफ कपड़ा पहनकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थल को अच्छे से साफ सफाई करके या पूजा घर के कि गंगा जल छिड़कर शुद्ध करले। इसके बाद पूजा स्थल पर एक लकड़ी की चौकी लेकर उसपर लाल वस्त्र बिछाकर माता दुर्गा की मूर्ति या फ़ोटो स्थापित करे।

इसके माता दुर्गा को सभी पूजा की सामग्री अर्पित करे इसके बाद मायता दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अर्पित करे। और माता दुर्गा को फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद धूप दीप जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करे और रात्रि जागरण करते हुए मायता दुर्गा की आरती करें इसके बाद पूरे परिवार प्रसाद बाटकर पूजा समाप्त करे।

फाल्गुन मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार जीवन को सुखमय बनाने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किया जाता है। अगर आप अपने जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति पाना चाहते है तो। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ये उपाय अवश्य करना चाहिए जैसे –

  • ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को खीर का भोग लगाने से माता दुर्गा अति प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
  • दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को पंचामृत और शक्कर का भोग लगाने से लम्बी आयु का वरदान प्राप्त होता है।
  • दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा को केले का बोग लगाने से करियर में सफलता मिलती है। और बुद्धि का विकाश होता है। और मनाचाही सफलता मिलती है।
  • इसके अलावा यदि धन लाभ पाना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होता है।
  • मासिक दुर्गाष्टमी व्रत के दिन उत्तर-दक्षिण दिशा में स्वास्तिक का चिह्न बनाकर माता दुर्गा के इस मंत्र “ऊँ ऐं हीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै” मंत्र का जाप करने से सभी संकटो से मुक्ति मिलती है और घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी 2026: Phalgun Masik Durga Ashtami 2026 Date Time Shubh Muhurat

व्रत त्यौहार के नामव्रत त्यौहार की तिथि
फाल्गुन दुर्गा अष्टमी24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी।
अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी24 फरवरी 2026 सुबह 07:01 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त होगी25 फरवरी 2026 सुबह 04:51 मिनट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!