Dhanteras 2026: हिन्दू धर्म मे धनतेरस के पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्यौहार हर साल कार्तिक मास के तेरस यानी त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी विधान है। धनतेरस का दिन मॉ लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान धन्वंतरी ओर कुबेर देवता की पूजा के अलावा खरीदारी के विए भी श्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चॉदी, वाहन, संपत्ति आदि की खरीदारी करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती है. पंचांग के अनसार धनतेरस हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है इसीलिए इसे धनत्रयोदशी भी कहते है।
धनतेरस पूजा विधि
Dhanteras 2026 Puja Vidhi: धनतेरस के दिन प्रातःकाल स्नान कर पूजास्थल को स्वच्छ करने के बाद लक्ष्मी-गणेश, धन्वन्तरि जी, और कुबेर जी की प्रतिमा पूजास्थल पर स्थापित करे। और शाम के समय पूजा मुहूर्त में गणेश जी का पूजा करे। प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाये। सभी को तिलक कर फल, फूल व अन्य पूजन व अन्य सामग्ऩी और मिठाई का भोग लगाए। पूजा के समय कुबेर मन्त्र धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करे। और अंत में घर के मुख्य द्वार पर यम देवता के नाम का दीपक जालये।
धनतेरस 2026 में कब है
Dhanteras 2026 Puja Muhurat: धनतेरस हर साल कार्तिक मास के तेरस के दिन मनाया जाता है। जो इस साल 2026 में धनतेरस 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – 06 नवम्बर 2026 को सुबह 10:30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 07 नवम्बर 2026 को सुबह 10:47 बजे
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त है – 06 नवम्बर 2026 को शाम 06:03 मिनट से लेकर शाम 07:59 मिनट तक रहेगा।
पूजा की अवधि : 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल : शाम 05:32 मिनट से लेकर रात 08:09 मिनट तक रहेगा
वृषभ काल : शाम 06:03 मिनट से लेकर रात 07:59 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए।
धर्म ग्रन्थों के अनुसार धनतेरस के दिन सोना चांदी, कांसा, पीतल या ताम्बे से बनी कोई भी चीजों से खरीददारी करना शुभ होता है। आज के दिन धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा इसीलिए भी है क्योकि इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि जी अमत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके अलावा इस दिन लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा, गोमती चक्र, कौड़िया, झाडू खड़ा धानिया, नमक खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन क्या ना खरीदे
धर्म ग्रन्थों की मनाने तो धनतेरस के दिन कांच के बर्तन, लोहे की चीजें, काले रंग की चीजें, एल्युमिनियम की खरीदारी, स्टील के बतेन या सामान नहीं खरीदना चाहिए. इस दिन शीशे की चीजें और शीशे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए यह शुभ नहीं माना जाता है।