Cheti Chand 2026: चेटीचंड सिंधी समुदाय द्वारा मनाए जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। जो प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व सिंधी समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। और इसे झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार के साथ ही सिंधी नव वर्ष की शुरुआत भी होती है।
चेटीचंड के मौके पर सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख समृद्धि की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते हैं। क्योंकि भगवान झूलेलाल को जल देवता का अवतार माना जाता है। क्योंकि चेटीचंड पर्व अब धार्मिक महत्व तक ही सीमित नहीं है बल्कि सिंधु समुदाय के लोगों के लिए खास त्यौहार के रुप में भी जाना जाने लगा है। आइये जानते है साल 2026 में चेटीचंड कब है? 20 या 21 मार्च, जानिए सही दिन तारीख, पूजा विधि व महत्व
चेटीचंड पूजा विधि
चेटीचंड के अवसर पर सिंधी समुदाय द्वारा भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके अलावा इस दिन कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। चेटीचंड की शुरुआत सुबह मंदिरों के दर्शन और बुजुर्गों के आशीर्वाद से होती है।
इसे भी पढ़ो – Ram Navami 2026: राम नवमी कब है 2026 में, जाने डेट टाइम, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
चेटीचंड के दिन लोग सिंधी समुदाय के लोग नदी किनारे जाकर आटे की लोई से दीपक बनाकर उसपर मिट्टी सिंदूर लौंग इलायची फल रखकर पूजा करते हैं। और उसे नदी में प्रवाहित किया जाता है इस परंपरा का उद्देश्य है मन की इच्छा पूरी होने पर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करना है। और जलीय जीव के भोजन की व्यवस्था करना है इस मौके पर भगवान झूलेलाल की मूर्ति की पूजा की जाती है।
2026 में चेटीचंड कब है Cheti Chand 2026 Date
हिंदी पंचांग के अनुसार चेटीचंड चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस साल 2026 में द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी 20 मार्च सुबह 04 बजकर 54 मिनट पर और इस तिथि की समाप्ति होगी 21 मार्च सुबह 02 बजकर 33 मिनट पर। इसलिए चेटीचंड 20 मार्च दिन शुक्र को मनाई जाएगी।