Rangbhari Ekadashi Upay: रंगभरी एकादशी प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। और इसे आमलकी एकादशी और आंवला एकादशी के नाम भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन कुछ उपाय करना बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
जीवन में सुख-शांति के लिए करें यह उपाय Rangbhari Ekadashi Upay
अगर आप अपने जीवन में सुख-शांति लाना चाहते हैं। तो रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi) के दिन इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें और भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करें। इसके बाद भगवान विष्णु को आंवला अर्पित करें, ऐसा करने से भगवान विष्णु अपनी कृपा सदा बनाए रखते हैं।
जीवन में सफलता के लिए करें यह उपाय
अगर आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते है तो रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi) के दिन ताजे पीले फूल की माला बनाकर भगवान विष्णु को अर्पित करे। इसके साथ ही उन्हें खीर का भी भोग लगाएं। ऐसा करने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए उपाय
यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की पाना चाहते है तो इसके लिए रंगभरी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ में जल अर्पित करें और जड़ की मिट्टी से माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपको कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है।
जीवन मे सुख शांति पाने के लिए उपाय –
रंगभरी एकादशी के दिन माता तुलसी को सिंदूर, चूड़ी, चुनरी या अन्य श्रृंगार की सामग्री अर्पित करने से धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा माता तुलसी के समक्ष बैठकर श्रद्धा भाव से “तुलसी नामाष्टक” का पाठ करने के साथ-साथ माता तुलसी के आठ पवित्र नामों का स्मरण करने से सभी मनोकामनाओं को पूर्ण होती है, और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
सुखी दांपत्य जीवन पाने का उपाय
यदि आपके जीवन मे किसी भी तरह परेशनियां आ रही है तो रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi) के दिन पति और पत्नी दोनों एक साथ शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव और माता पार्वती को रंग (गुलाल) जरूर अर्पित करे। आपके गृहस्थ जीवन में सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।
