Holi Bhai Dooj 2027: हिन्दू धर्म मे होली भाई दूज का विशेष महत्व होता है। भाई दूज का पर्व हिन्दू धर्म मे मनाये जाने वाला प्रमुख त्यौहार माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। एक चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को और दूसरा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। जिसे भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना है। ऐसी मान्यता है कि होली भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर रोली, चंदन से तिलक लगाकर भाई की दीर्घायु के लिए उनकी लंवी आयु के लिए, और उनकी सुख समृद्दि की कामना के लिए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए, भगवान यमराज की पूजा करती है।
हिंदी पंचांग के अनुसार होली भाई दूज का पर्व हर साल चैत्र माह के फाल्गुन पूर्णिमा की रात में होलिका दहन, और रंग वाली होली खेलने के बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भाई बहन के अथाह प्यार का प्रतीक माना जाता है। आईये जानते है साल 2027 में होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj) का पर्व कब हैं ? 23 या 24 मार्च को जाने पूजा करने की सही दिन तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले विशेष कार्यों के बारे में जानेगे।
2027 में होली भाई दूज कब है? Holi Bhai Dooj 2027 Date Time Tilak Muhurat
| व्रत त्यौहार | व्रत त्यौहार समय |
|---|---|
| होली भाई दूज पर्व | 24 मार्च 2027, दिन बुधवार |
| द्वितीया तिथि प्रारम्भ | 23 मार्च 2027, दोपहर 02:28:001 मिनट पर |
| द्वितीया तिथि समाप्त | 24 मार्च 2027, दोपहर 01:13:01 मिनट पर |
भाई दूज तिलक व पूजा विधि
होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj) के दिन भाई-बहिन दोनों को प्रात:काल जल्दी उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र पहन ले। इसके बाद बहने भाई की पूजा के लिए पूजा की थाली सजाये। जैसे पूजा की थाली में कुमकुम, चंदन, फल-फूल, मिठाई, सुपारी और नारियल रखे। इसके बाद बहन-भाई को उत्तर या पश्चिम की दिशा में मुख करके बैठ जाए। इससे पहले भगवान गणेश जी फिर भगवान विष्णु की पूजा करें।
यह भी पढ़े –
इसके बाद शुभ मुहर्त में बहन भाई को चौक पर बिठाकर उनका रोली चावल से तिलक करे। तिलक करने के बाद भाई को पान, सुपारी, बताशे, फूल, और नारियल भाई को देकर समस्त देवी-देवता से उसकी सुख, संमृद्धि की कामना करती है। इसके बदले में भाई बहन को गिप्ट स्वरूप कुछ उपहार भेट स्वरूप में देते है। और उनकी आजीवन रक्षा का वचन देते है।
भाई दूज के दिन जरूर करे ये काम
होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj) का पर्व भाई बहन का एक पवित्र त्यौहार होता है। जिसे होली भाई दूज के नाम से जाना जाता है। होली भाई दूज के दिन भगवान यमराज की पूजा की जाती है। इसलिए होली भाई दूज के दिन भगवान यमराज को प्रसन्न करने में लिए बहने कुछ उपाय करती है जैसे –
- धार्मिक मान्यता है कि होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj) के दिन भगवान यमराज अपनी बहन यमुना के घर जाते है। और बहन के हाथों से बना हुआ भोजन ग्रहण करते है।
- इसलिये आज के दिन यम पूजा के साथ साथ यमुना, चित्रगुप्त और यमदूतों की पूजा करना शुभ माना जाता है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj) पर भाई बहन दोनों को भगवान विष्णु और भगवान गणेश जी की पूजा करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली भाई दूज दिन भाई प्रातः काल चन्द्रमा का दर्शन करें. इसके बाद यमुना के जल से स्नान करें।
- होली भाई दूज के दिन बहने भाईयो को मोतीचूर के लड्डू और पान आदि खिलाती है।
