Chaitra Masik Durga Ashtami 2026: मार्च 2026 में चैत्र मासिक दुर्गा अष्टमी कब है, नोट करले डेट टाइम, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय

Chaitra Masik Durga Ashtami 2026: मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। यह व्रत हर माह शुक्लपक्ष की अष्टमी के दिन रखा जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। और इसे मासिक दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन माता दुर्गा को समर्पित होता है।

धार्मिक मान्यता है कि मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा मासिक दुर्गा अष्टमी का करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइये जानते है साल 2026 में चैत्र मास की मासिक दुर्गाष्टमी कब है? 25 या 26 मार्च, जानिए सही दिन व तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और इस दिन किये जाने वाला उपाय

चैत्र मासिक दुर्गा अष्टमी 2026 कब है Chaitra Masik Durga Ashtami 2026 Date Muhurat

व्रत त्यौहार के नामव्रत त्यौहार की तिथि
चैत्र मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत26 मार्च 2026 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी
अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी25 मार्च 2026 दोपहर 01:50 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त होगी26 मार्च 2026 सुबह 11:48 मिनट पर

चैत्र मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि Chaitra Durga Ashtami Puja Vidhi

मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन व्रती को प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवित्र होकर साफ या नए वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प ले। इसके बाद पूजा स्थल को अच्छी प्रकार से साफ-सफाई करके गंगा जल का छिड़काव कर के शुद्ध करले। इसके बाद इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर माता दुर्गा की मूर्ति या फ़ोटो स्थापित करे। इसके बाद माता दुर्गा का जलाभिषेक करे।

इसके बाद माता दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाये। इसके बाद माता दुर्गा को अक्षत, सिंधुर, लाल पुष्प आदि अर्पित करे। इसके बाद माता दुर्गा को हलवे चने का भोग लगाएं। इसके बाद माता दुर्गा अश्टमी व्रत की कथा सुने या फिर पढ़े। इसके बाद माता दुर्गा की आरती करें। इसके बाद शाम के समय एक बार फिर स्नान आदि करके शुद्ध कपड़े पहनकर माता दुर्गा की पूजा अर्चना करे।

चैत्र मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार जीवन को सुखमय बनाने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किया जाता है। अगर आप अपने जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति पाना चाहते है तो। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ये उपाय अवश्य करना चाहिए जैसे –

  • चैत्र मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करना चाहिए। आप चाहें तो आरती और पूजा के दौरान इस दिन 5 प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता रानी को अर्पित करने से माता दुर्गा आप की सभी प्रकार की मनोकामना पूरा करती है।
  • ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को खीर का भोग लगाने से माता दुर्गा अति प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
  • दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को पंचामृत और शक्कर का भोग लगाने से लम्बी आयु का वरदान प्राप्त होता है।
  • दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा को केले का बोग लगाने से करियर में सफलता मिलती है। और बुद्धि का विकाश होता है। और मनाचाही सफलता मिलती है।
  • इसके अलावा यदि धन लाभ पाना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!