Masik Durga Ashtami 2026: जनवरी 2026 मासिक दुर्गा अष्टमी कब है, नोट करले, डेट टाइम, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, उपाय

Masik Durga Ashtami 2026: हिन्दू धर्म मे मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा उपासना करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

इसके अलावा मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा की पूजा करने से साहस, शक्ति, और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। और जीवन में आने वाली सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती है। आइये जानते है साल 2026 में माघ मासिक दुर्गा अष्टमी कब है। 25 या 26 जनवरी जानिए सही दिन व तारीख, पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व और इस दिन किये जाने वाले उपाय

मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि

मित्रोमासिक दुर्गा अष्टमी के दिन व्रती ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवित्र होकर साफ या नए वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प ले। इसके बाद पूजा स्थल को अच्छी प्रकार से साफ-सफाई करके गंगा जल का छिड़काव कर के शुद्ध करले। इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर माता दुर्गा की मूर्ति या फ़ोटो स्थापित करे। इसके बाद माता दुर्गा का जलाभिषेक करके, माता दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाये।

इसके बाद माता दुर्गा को अक्षत, सिंधुर, लाल पुष्प आदि अर्पित करे। और हलवे चने का भोग लगाएं। इसके बाद दुर्गा अश्टमी व्रत की कथा सुने या फिर पढ़े। इसके बाद माता दुर्गा की आरती करके पूजा समाप्त कर। और शाम के समय एक बार फिर स्नान आदि करके शुद्ध कपड़े पहनकर माता दुर्गा की पूजा अर्चना करे।

मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार जीवन को सुखमय बनाने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किया जाता है। अगर आप अपने जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति पाना चाहते है तो। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ये उपाय अवश्य करना चाहिए जैसे –

  • ऐसी मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को खीर का भोग लगाने से माता दुर्गा अति प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
  • दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को पंचामृत और शक्कर का भोग लगाने से लम्बी आयु का वरदान प्राप्त होता है।
  • दुर्गा अष्टमी के दिन माता दुर्गा को केले का बोग लगाने से करियर में सफलता मिलती है। और बुद्धि का विकाश होता है। और मनाचाही सफलता मिलती है।
  • इसके अलावा यदि धन लाभ पाना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होता है।

Masik Durga Ashtami 2026: जनवरी 2026 मासिक दुर्गा अष्टमी कब है?

व्रत त्यौहारव्रत त्यौहार की तिथि
माघ मासिक दुर्गा अष्टमी25 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी
अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी25 जनवरी 2026 रात 11:10 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त होगी26 जनवरी 2026 रात 09:17 मिनट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!