Matra Navami 2026: 2026 मातृ नवमी श्राद्ध कब है, नोट करले, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, उपाय

Matra Navami 2026: हिंदी पंचांग के अनुसार मातृ नवमी हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन दिवंगत माताओं, बहुओं और बेटियों का पिंडदान किया जाता है जिनकी मृत्यु सुहागिन के रूप में हुई हो इसे मातृ नवमी श्राद्ध कहते हैं। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मातृ नवमी की पूजा की जाती है।

भाद्रपद की पूर्णिमा एवं आश्विन मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक का समय पितृपक्ष कहलाता है इस पक्ष में मृतक पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है। हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। पितृ पक्ष में पूरे 15 दिनों तक पितरों का पिंडदान किया जाता है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। ऐसी मान्यता है।  इस दिन विधि पूर्वक पितरों का श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।

इसलिए पितृपक्ष में मातृ नवमी का खास महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि मातृ नवमी का श्राद्ध करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए पितृपक्ष के दिन जिस घर की महिला मातृनवमी की पूजा-पाठ करती है। तो उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि मातृ नवमी के दिन जो लोग दिवंगत माताओं का श्राद्ध करते है तो उनकी कृपा पूरे घर पर बनी रहती है।

ऐसी मान्यता है कि मातृ नवमी का श्राद्ध करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है इसलिए जिस घर की महिला इस दिन पूजा-पाठ और व्रत रखें तो उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। और मातृ नवमी के दिन दिवंगत माताओं का श्राद्ध करने से उनकी कृपा पूरे घर पर बनी रहती है। हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष की नवमी तिथि पर माताओं और सुहागिन स्त्रियों के लिए श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है।

पितृपक्ष में मातृ नवमी के दिन माताओं की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मातृ नवमी का श्राद्ध करने से परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है। आश्विन मास के प्रतिपदा से मातृ नवमी तक जिनकी माता नहीं है उनकी दिवंगत माता को जल दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी सुहागिन महिला अपने पति से पहले मृत्यु को प्राप्त होती हैं।

उनकी आत्मा की शांति के लिए भी मातृ नवमी वाले दिन ही श्राद्ध किया जाता है। आइए जानते है साल 2026 में मातृनवमी (श्राद्ध कब है)? 04 या 05 अक्टूबर, जानिए शुभ तिथि मुहूर्त और श्राद्ध विधि, स्नान दान का शुभ मुहूर्त और इस दिन किये जाने वाले विशेष उपाय-

मातृनवमी श्राद्ध पूजा विधि

मातृ नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर दैनिक से निवित्र होकर स्नान आदि करने के बाद सफेद साफ वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प ले। और इसके एक लकड़ी की चौकी पर अपने घर के दक्षिण दिशा में रख दें। और उस चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाकर अपने पूर्वज मातृ पितरों की फोटो प्रतीक के रूप में चौकी पर स्थापित करें। और फोटो पर फूल माला चढ़ाएं, काले तिल का दीपक जलाएं, धूपबत्ती जलाकर इत्र आदि लगाएं। फिर तस्वीर पर तुलसी की पत्तियां अवश्य अर्पित करें।

इसे भी पढ़ो – Chhath Puja 2026: कब है कार्तिक छठ पूजा, जाने सही तिथि, पूजा विधि व महत्व

और मातृ नवमी के दिन श्रीमद्भाभागवत गीता का पाठ करें। इस दिन जो भी भोजन आदि घर पर तैयार किया जाता है उसमें से कुछ भोजन सबसे पहले गायों को खिलाना चाहिए। और जिन पितरों का श्राद्ध करना है उनके लिए भी भोजन निकाल कर अपने घर के बाहर जाकर दक्षिण दिशा में साफ-सुथरी दिशा में रखें। इसके बाद इस दिन तुलसी के पौधे घर में जरूर लगाएं। और उनकी पूजा अर्चना करें और तुलसी के पास एक दीपक भी अवश्य जलाएं।

मातृ नवमी के उपाय

पितृ पक्ष में मातृ नवमी श्राद्ध का विशेष महत्व होता है। यह दिन पितरो की आत्मा की शांति के लिए और उनको प्रसन्न करने का उत्तम दिन माना जाता है। इसलिए आज के दीन पितरो को खुश करने के लिए यह खास उपाय जरूर करे –

  • मातृ नवमी श्राद्ध के दिन सुबह सूर्योदय से पहते उठकर स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्ध्य देना चाहिए। इसके बाद किसी पवित्र नदी में तर्पण करना चाहिए इससे पितृ प्रसन्न होते है।
  • पितृ पक्ष के दौरान सात्विक भोजन बनाकर सबसे पहले पितरों को धूप दान ककरे। इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर उनसे सुख-समृद्धि की कामना करे इसके बाद उन्हें भोजन का भोग लगाए।
  • इसके बाद मातृ नवमी के दिन बनाये गए भोजन में से कुत्ते, कौवे और गाय को खिलाये ऐसा करने से पितरो की आत्मा को शांति मिलती है। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और अपनी श्रद्धा अनुसार दान-दक्षिणा देनी चाहिए।
  • मातृ नवमी के दिन सुबह माता तुलसी की पूजा करे और उन्हें धूप दीप जलाये।
  • मातृ नवमी के दिन किसी भी गरीब और जरूरतमंद सुहागिन महिला को सुहाग का सामान जैसे – लाल साडी, कुमकुम, सिंदूर, चूडियां अनाज, जूते चप्पल आदि का दान जरूर करें।

Matra Navami 2026 श्राद्ध कब है?

हिंदी पंचांग के अनुसार मातृ नवमी हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। जो साल 2026 में मातृ नवमी श्राद्ध पूजा 04 अक्टूबर दिन रविवार को मनाई जाएगी।

  • नवमी तिथि प्रारम्भ होगी – 04 अक्टूबर 2026 को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर
  • नवमी तिथि समाप्त होगी – 05 अक्टूबर 2026 को सुबह 03, बजकर 53 मिनट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!