2026 Purnima List: Purnima Vrat All Dates 2026, 2026 में पूर्णिमा कब-कब पड़ेगी, जाने दिन व तारीख

 

Purnima 2026: हिन्दू धर्म मे पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व बतलाया गया। हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन आकाश में चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। पूर्णिमा का अपना एक अलग ही महत्व होता है। हर महीने में आने वाली पूर्णिमा को कोई न कोई व्रत या त्यौहार जरूर मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन स्नान दान, धर्म के साथ-साथ व्रत करने का भी विशेष महत्व बतलाया गया। इसलिए पूर्णिमा के दिन तीर्थ स्थल के दर्शन, स्नान और दान-धर्म के लिए पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन भगवान चन्द्रमा की पूजा की जाती है। और इसके अलावा पूर्णिमा के दिन बहुत से लोग भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना करते और उनकी कथा का श्रवण करते है।

ऐसी मान्यता है कि पुर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना करने और व्रत उपवास रखे से व्यक्ति को हर तरह के सुख और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि के दिन अपने पूर्वजों को भी याद किया जाता है। पूर्णिमा हर महीने में एक बार जरूर आती है इसीलिए देखा जाये तो साल के 12 महीने में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं। जिस दिन चन्द्रमा अपने पूरे आकार में होता है उस दिन को पूर्णिमा कहते है और जिस दिन चन्द्रमा दिखाई नहीं देता उस दिन को अमावस्या कहते हैं।

पूर्णिमा 2026 सूची Purnima 2026 All Dates

अब आईये जानते साल 2026 में पूर्णिमा तिथि कब कब पड़ेगी। आईये जानते है।

03 जनवरी 2026 – शनिवार – पौष पूर्णिमा व्रत
01 फरवरी 2026 – रविवार – माघ पूर्णिमा व्रत
03 मार्च 2026 – मंगलवार – फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
02 अप्रैल 2026 – गुरुवार – चैत्र पूर्णिमा व्रत
01 मई 2026 – शुक्रवार – वैशाख पूर्णिमा व्रत
31 मई 2026 – रविवार – ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत (अधिक)
29 जून 2026 – सोमवार – ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
29 जुलाई 2026 – बुधवार – आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
28 अगस्त 2026 – शुक्रवार – श्रावण पूर्णिमा व्रत
26 सितंबर 2026 – शनिवार – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
26 अक्टूबर 2026 – सोमवार – अश्विन पूर्णिमा व्रत
24 नवंबर 2026 – मंगलवार – कार्तिक पूर्णिमा व्रत
23 दिसंबर 2026 – बुधवार – मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

Leave a Comment

error: Content is protected !!