Shiv ji Ka Priya Phool: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ये 6 फूल जरूर चढ़ाए आप की सभी मनोकामना पूरी होगी

Shiv ji Ka Priya Phool: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व को बहुत ही खास माना जाता है। क्योकि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की उपासना करने का एक महत्वपूर्ण दिन होता है। क्योकि यह दिन भगवान शिव (Shiv ji) और माता पार्वती की पूजा करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिवजी का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। भगवान शिव जी प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के भोग उपाय किये जाते है। आप को बतादे महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिये अलग-अलग फूल अर्पित करने से हर कार्य क्षेत्र में सीघ्र सफलता मिलती है। तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिवजी को कौन-कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को 6 प्रकार के फूल अवश्य चढ़ाएं

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ कुछ विशेष फूलों को अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

शिव जी को प्रिय फूल और उनके महत्व Shiv ji Ka Priya Phool

मदार के फूल – madar ka phool

शास्त्रो के अनुसार भगवान शिव को वेलपत्र, भांग-धतूरा बहुत प्रिय है। लेकिन इसके अलावा भगवान शिव जी को मदार का पुष्प मुख्य रूप से चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को मदार या आक का फूल चढ़ाने से धरती लोक से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव जीवन के सभी कष्ट हर लेते है।

अलसी के फूल – alsi ke phool

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिवजी (Shiv ji) को अलसी का फूल अर्पित करें। माना जाता है कि इस फूल को शिव जी को चढ़ाने से विवाह में आने वाली अड़चने दूर होती हैं। और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।

आंकड़े का फूल – Aakde ka phool

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी को आंकड़े का फूल अर्पित करने से सभी प्रकार के रोग, दोष दूर होता है। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते है।

चमेली का फूल – chameli ka phool

महाशिवरात्रि के दिन चमेली का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए क्यो की चमेली के फूल भगवान शिव जी (Shiv ji) को अति प्रिय है। इस लिए शिवरात्रि के दिन चमेली का फूल अर्पित करने से वाहन सुख की प्राप्ति होती है। और दांपत्य जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं खत्म होती है।

पारिजात के फूल – parijat ka phool

पारिजात का फूल भगवान शिव जी के सभी पसनन्दीदा फूलो में एक माना जाता है क्योकी यह सभी खूबसूरत फूलो में से एक माना जाता है। क्योकी यह फूल भगवान श्री कृष्ण जी ने देवी सत्यभामा के जिद करने पर स्वर्ग से धरती पर लाये थे। इसलिए यह फूल शिवजी (Shiv ji) को प्रसन्न करने के अर्पित करना चाहिए।

शमी के फूल – shami ka phool

महाशिवरात्रि के भगवान शिवजी की पूजा करते समय उन्हें शमी के फूल अवश्य अर्पित करना चाहिए। क्योकि शमी का फूल भगवान शिव जी को अति प्रिय है। मान्यता है कि इस फूल को अर्पित करने से मन की हर मुराद पूरी होती है। और साथ ही भगवान शनि देव की कृपा भी बनी रहती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!