Mothers Day 2027: हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को पूरे दुनिया भर में मदर डे मनाया जाता है। इसे मातृ दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन खासतौर से सभी माताओं को समर्पित होता है। वैसे तो माताओं के प्रति प्यार और सम्मान हर पल ही मन में होता है। लेकिन इस एक दिन उसे जताकर माताओं को खास महसूस कराया जाता है। इस दिन मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करके उनके अथाह प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया जाता है। यह दिन जितना खास होता है। उतना ही रोचक भी होता है।
दिन को मनाने की शुरुआत भी अलग-अलग देशों की अलग-अलग कहानी है। कहते हैं कि दुनिया में सबसे खूबसूरत और प्यारा रिश्ता कोई है तो वह मां और बच्चे का रिश्ता होता हैं। यह एक ऐसा अटूट रिश्ता होता हैं जो बिना किसी शर्त और स्वार्थ के जिया जाता है। माता के त्याग और बलिदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। आइये जानते है साल 2027 में मदर्स डे (Mothers Day) कब है। और क्यों मनाया जाता है। और इसे मनाने का महत्व क्या है?
मदर्स डे 2027 में कब है? Mothers Day 2027 Date
| व्रत त्यौहार | व्रत त्यौहार समय |
|---|---|
| मदर्स डे | 09 मई २०२7, दिन रविवार |
मदर्स डे क्यों मनाया जाता है?
मदर्स डे मां के त्याग और बलिदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आज के दी सभी लोग अपनी मां को सम्मान देते हेै और अपने प्रेम को अलग-अलग तरीके से प्रदर्शित करता है बहुत से लोग इस दिन मां को स्पेशल फील करवाने के लिए स्पेशल गिफ्ट भी देते है और धार्मिक स्थलों पर ले जाते है।
मदर्स डे की सुरुआत कब हुई थी
मदर्स डे मनाने की सुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई थी। मदर्स डे मनाने की परम्परा करीब 111 साल से चली आ रही है। कहा जाता है कि मदर्स डे की एना जार्विस ने की थी। ऐसी मान्यता है कि उन्होंने यह दिन अपनी मां को समर्पित किया। मां के इस समर्पण और त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे (Mothers Day) मनाया जाता है। कहते है की भगवान हर जगह नहीं हो सकता है इसलिए उसने मां को बनाया है। मातृत्व को सलाम करने समाज में माताओं के प्रभाव को बढ़ाने और मातृ शक्ति के रूप में इस दिन को याद किया जाता है।
