2028 में अपरा एकादशी व्रत कब है: Apara Ekadashi 2028 Date And Time New Delhi India

Apara Ekadashi 2028: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है ज्येष्ठ मास में पड़ने वाली एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। और इस एकादशी व्रत को अजला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है की इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

इसलिए अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खुश करने के लिए तुलसी चंदन कपूर गंगाजल से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो फल गंगा तट पर पितरों को पिंडदान करने से प्राप्त होता है। वही फल अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) का व्रत करने से प्राप्त होता है इसके अलावा इस दिन उपवास के साथ-साथ अन्न, वस्त्र और धन का दान करना पुण्यदायी माना जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने और दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। आईये जानते है साल 2028 में अपरा एकादशी कब है? 19 या 20 मई, जानिए सही तीन तारीख, पूजा करने का शुभ मुहूर्त कब है पूजा विधि क्या है, और एकादशी तिथि कब शुरू होगी कब समाप्त होगी।

2028 में अपरा एकादशी व्रत कब है: Apara Ekadashi 2028 Date And Time New Delhi India

व्रत त्यौहारव्रत त्यौहार समय
अपरा एकादशी व्रत19 मई 2028, दिन शनिवार
एकादशी तिथि प्रारम्भ19 मई 2028, सुबह 10:10 मिनट पर
एकादशी तिथि समाप्त20 मई 2028, दोपहर 12:०० मिनट पर 
एकादशी व्रत पारण का समय21 मई 2028, सुबह 05:27 से सुबह 08:10 मिनट तक

अपरा एकादशी पूजा विधि

अपरा एकादशी व्रत के दिन सभी व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प ले। इसके बाद धुप दीप से भगवान विष्णु जी पूजा करे और उनकी आरती उतारकर दीपदान करना चाहिए। और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी व मंजरी को अर्पित करना चाहिए। और ओम नमो भगवते वासुदेव आई का जाप एवं विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करना चाहिए। और अपरा एकादशी के दिन छ, कपट, लालच, द्वेष की भावनाओं से दूर रहकर भगवान विष्णु को ध्यान में रखते हुए भक्ति भाव से उनका भजन करना चाहिए एवं यथाशक्ति गरीबों को दान देना चाहिए।

अपरा एकादशी व्रत के उपाय

  • हिन्दू धर्म में अपरा एकादशी अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे करने से पापों का नाश, सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जैसे
  • अपरा एकादशी व्रत के दिन घर के मुख्य द्वारा को साफ करके दीपक जलाये और भगवान विष्णु के इस मन्त्र ” ॐ विष्णवे नमः” का १०८ बार जाप करे आप की मनोकामना पूरी होगी।
  • अपरा एकादशी पर तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और संध्याकाल में दीपक जलाएं, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • भगवान विष्णु को केसरिया खीर या पीली मिठाई का भोग लगाएं और शालिग्राम जी का अभिषेक करें।
  • शाम के समय तुलसी के पास और घर के मुख्य द्वार पर घी के दीपक अवश्य जलाएं। और इस मंत्र जाप: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का 108 बार जाप करें।
  • अपरा एकादशी पर पीले फल, वस्त्र, और चने की दाल का दान करना शुभ माना जाता है।
  • आंवला उपाय: आंवले के पेड़ की पूजा करना या आंवला ग्रहण करना अत्यंत फलदायी है।

2029 में अपरा एकादशी कब है

Leave a Comment

error: Content is protected !!